देहरादून। सत्यावती कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित काशी इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स (कीफा) समारोह में देश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ कोलाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट, सृजनात्मक और दीर्घकालिक योगदान के लिए दिया गया है। यह अवार्ड डॉ. निशंक के बहुमुखी योगदान को समर्पित है। उनकी रचनाओं, विचारधारा और सृजनशील ऊर्जा ने देश-विदेश में हिंदी साहित्य और भारतीय सांस्कृतिक पहचान को नई प्रतिष्ठा और नई दिशा प्रदान की है।
कीफा के मंच से अब तक पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, डॉ. वेद प्रताप वैदिक, डॉ. दया प्रकाश सिन्हा, फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लो, पद्मिनी कोल्हापुरी, जरीना वहाब और रघुवीर यादव को सम्मानित किया जा चुका है।
सत्यावती कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. निशंक का साहित्य और संस्कृति के प्रति दृष्टिकोण नई पीढ़ी के लिए प्रेरक मार्गदर्शिका है। कीफा द्वारा दिया गया यह सम्मान भारतीय कला, संस्कृति और साहित्यिक चेतना की उस निरंतर यात्रा का उत्सव है, जिसमें डॉ. निशंक तीन दशकों से अधिक समय से अपनी विशिष्ट भूमिका निभा रहे हैं।
इससे पूर्व भी डॉ. निशंक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। इनमें हिंदी राइटर्स गिल्ड कनाडा का साहित्य गौरव सम्मान 2021, मॉरिशस के राष्ट्रपति सर अनिरुद्ध जगन्नाथ द्वारा दिया गया मॉरिशस सम्मान, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल द्वारा हिमाल गौरव सम्मान, तथा भूटान के प्रधानमंत्री सोरिंग तोवगे द्वारा उत्कृष्ट साहित्यिक सृजन के लिए प्रदान किया गया हैप्पीनेस अवार्ड प्रमुख हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik