ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 02, 2026 04:14 PM IST
  • Updated: February 02, 2026 04:15 PM IST
उत्तराखंड

15 फरवरी से शुरू होगा फायर सीजन, हल्द्वानी वन प्रभाग में फायर कंट्रोल को लेकर संयुक्त प्रशिक्षण

15 फरवरी से शुरू होगा फायर सीजन, हल्द्वानी वन प्रभाग में फायर कंट्रोल को लेकर संयुक्त प्रशिक्षण

आगामी 15 फरवरी से फायर सीजन की शुरुआत होने जा रही है। जंगलों में लगने वाली आग को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती है, जिसे देखते हुए वन विभाग द्वारा पहले से ही फायर कंट्रोल की व्यापक योजना बनाई जा रही है। इसी क्रम में आने वाले दिनों में मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाएंगी।आज हल्द्वानी वन प्रभाग में वन विभाग के कर्मचारियों और हल्द्वानी फायर सर्विस के बीच एक संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वन कर्मचारियों को जंगलों में आग पर प्रारंभिक स्तर पर काबू पाने, आग की सूचना तुरंत मास्टर कंट्रोल रूम तक पहुंचाने तथा फायर सर्विस के मौके पर पहुंचने तक आग को फैलने से रोकने के तरीकों की जानकारी दी गई इसके साथ ही जंगल में आग बुझाने के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली, आदेश प्रणाली, फर्स्ट एड तथा मेडिकल सामग्री के उपयोग के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।इस अवसर पर एसडीओ फॉरेस्ट ने बताया कि जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों और वन कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जंगलों की आग को रोकने में ग्रामीणों की सहभागिता बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से गांव-गांव जाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों में जंगलों में आग लगने को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके उन्होंने यह भी कहा कि आग की घटनाओं के दौरान रिस्पांस टाइम को कम से कम रखने के लिए सभी वन कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×