नशे के सौदागरों पर पुलिस का वार!
बनभूलपुरा में 463 ग्राम चरस संग बागेश्वर के दो तस्कर गिरफ्तार
गौला बाईपास पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दबोचे, वाहन सीज
दर्पण न्यूज 24/7 | हल्द्वानी।
जनपद को नशामुक्त बनाने के संकल्प के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 463 ग्राम अवैध चरस के साथ बागेश्वर निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने दिनांक 01 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड, आंवला चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK 04AS 1675 को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से अवैध चरस बरामद हुई। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी मौके पर ही सीज कर दिया गया।
मामले में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 22/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में संचालित किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
भूपेश चंद्र पुत्र गिरीश चंद्र, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, बागेश्वर (उम्र 28 वर्ष)
दिनेश चंद्र पुत्र ख्याली दत्त पाठक, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, बागेश्वर (उम्र 38 वर्ष)






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik