रुड़की नगला चीना गांव में एक माह पूर्व दो घरों में हुई चोरी और फायरिंग की घटना के साथ क्षेत्र में ट्यूबवेलों पर बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ता रविवार को मंगलौर कोतवाली पर पहुंचे। किसानों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने और वारदातों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। पुलिस के 10 दिन में घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिए जाने के बाद किसान वापस लौट गए। नगला चीना गांव में 25 अगस्त की रात को चोरों ने दो घरों में लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेलों से मोटर, तार और अन्य सामान की चोरी की बढ़ती घटनाओं ने किसानों का आक्रोश और बढ़ा दिया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik