उत्तरकाशी। बीती देर रात उत्तरकाशी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात के समय अचानक धरती हल्की कांपने से कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति नुकसान की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से उत्तर-पूर्व दिशा में करीब चार किलोमीटर दूर जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके मुख्यालय और आसपास के कुछ क्षेत्रों में महसूस किए गए। भूकंप के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गए। जिला आपदा अधिकारी शार्दुल गुसाई ने बताया देर रात को जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लेकिन फिलहाल जिले में कहीं से भी नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। संबंधित विभागों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik