ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 26, 2026 02:51 PM IST
  • Updated: February 26, 2026 02:52 PM IST
उत्तराखंड

खाकी का वार: पुलभट्टा में मेडिकल स्टोर से बरामद हुए 20 हज़ार से अधिक नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन; 'ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड' के तहत बड़ी कार्रवाई

रुद्रपुर/पुलभट्टा। देवभूमि को नशे के चंगुल से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड' विजन पर कुमाऊँ पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के सख्त निर्देशों पर स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) और पुलभट्टा पुलिस ने औषधि नियंत्रक विभाग के साथ मिलकर एक मेडिकल स्टोर में चल रहे नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है।

मेडिकल स्टोर की आड़ में 'जहर' की सप्लाई पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शक्तिफार्म रोड पर स्थित ए.एस.के. मेडिकल स्टोर पर जब संयुक्त टीम ने छापेमारी की, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। जीवन रक्षक दवाओं के बजाय स्टोर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का अंबार लगा था। सटीक मुखबिर की सूचना पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद किया।

बरामदगी का ब्यौरा:

  • Tramadol: 14,472 कैप्सूल और 50 इंजेक्शन।

  • Alprazolam: 5,670 टैबलेट।

आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस में मुकदमा जांच में सामने आया कि इस अवैध धंधे का मास्टरमाइंड शकूर खान (निवासी ग्राम सेदोरा) है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से मेडिकल स्टोर की आड़ में युवाओं की रगों में नशा घोलने का काम कर रहा था।

संयुक्त टीम की मुस्तैदी इस सफल अभियान में SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र की टीम के साथ वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला, निधि शर्मा और पुलभट्टा पुलिस के उपनिरीक्षक दिनेश भट्ट शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त सफेदपोश अपराधियों को भी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×