ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 26, 2026 02:56 PM IST
  • Updated: February 26, 2026 02:57 PM IST
उत्तराखंड

नारी शक्ति का हुंकार: बुद्ध पार्क में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन; एआई सम्मेलन में देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने का लगाया आरोप

हल्द्वानी। राजनीति के मैदान में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सड़कों पर उतर आया है। गुरुवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला नैनीताल की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एआई सम्मेलन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने का काम किया है।

बुद्ध पार्क में गूंजे विरोध के स्वर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती के नेतृत्व में जुटी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के इस कृत्य को 'राष्ट्र विरोधी' करार दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तकनीक का सहारा लेकर देश की छवि को धूमिल करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दर्ज राज्य मंत्री रेनू अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही विदेशी मंचों और आधुनिक माध्यमों का दुरुपयोग कर भारत को नीचा दिखाने का प्रयास करती रही है।

दिग्गज नेत्रियां रहीं मौजूद विरोध प्रदर्शन में कुमाऊँ सहसंयोजक अल्का जीना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद और राशी जैन ने भी अपने विचार रखे और कांग्रेस की मानसिकता की भर्त्सना की। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि भाजपा की नारी शक्ति देश के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देगी।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति: आभा गोस्वामी, मुन्नी बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गुंजन सदाना, बसंती महरा, गंगा साह, रैनू टंडन, दीपा सनवाल और तरन्नुम खान सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें इस प्रदर्शन का हिस्सा बनीं। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस की इस प्रकार की साजिशों का पर्दाफाश जनता के बीच जाकर करेंगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×