राजधानी नई दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर सत्यप्रकाश उर्फ सत्ते को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने प्रतिद्वंदी की हत्या की साजिश रच रहा था।
पुलिस ने उसे नंद नगरी इलाके से दबोचा और उसके पास से विदेशी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद किए। सत्ते पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत 90 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि वह हाल ही में जेल से बाहर आया था और आश्रम में रहकर वारदात की योजना बना रहा था। पुलिस का कहना है कि समय रहते गिरफ्तारी से एक बड़ी घटना टल गई।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik