राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखंड द्वारा वर्ष 2025 के लिए किए गए मूल्यांकन एवं समग्र प्रदर्शन के आधार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) देहरादून को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि DLSA देहरादून की प्रभावी कार्यशैली, व्यापक जनसहभागिता, समयबद्ध सेवाओं और न्याय की समान पहुँच सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण प्रमाण है।
26 नवंबर 2025, संविधान दिवस के अवसर पर माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड में आयोजित समारोह में माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री गुहानाथन नरेन्दर ने देहरादून DLSA को “बेस्ट DLSA ऑफ द स्टेट” ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
DLSA देहरादून की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी जिलों के वार्षिक कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया, जिसमें देहरादून का प्रदर्शन सर्वोत्तम पाया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान जिला देहरादून के लिए गर्व का विषय है और इसका श्रेय माननीय जिला जज महोदय के नेतृत्व तथा DLSA टीम की निरंतर मेहनत को जाता है।
लगभग 3,000 जागरूकता शिविर आयोजित — दो लाख से अधिक नागरिक सीधे लाभान्वित हुए।
लगभग 1,500 जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
राष्ट्रीय लोक अदालतों में देहरादून जिले का प्रदर्शन प्रदेश में सर्वोत्तम रहा।
नियमित रूप से ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों को रक्त कूपनों के माध्यम से सहायता।
वृद्धाश्रम, कुष्ठ आश्रम और अनाथालयों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गईं।
जेल निरीक्षण के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया।
राज्य स्तर पर DLSA देहरादून को मिला प्रथम स्थान केवल संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि देहरादून जिले की संपूर्ण न्यायिक व्यवस्था, प्रशासनिक सहयोग, सामुदायिक भागीदारी और टीमवर्क का परिणाम है। यह सम्मान आने वाले समय में और अधिक निष्ठा, सेवा भावना और संवेदनशीलता के साथ जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik