देहरादून। शब्दों से विचारों की मशाल जलाने वाले एक सजग और प्रतिबद्ध व्यक्तित्व का दीपक बुझ गया। भाजपा उत्तराखंड के वैचारिक मुखपत्र ‘देवकमल’ के संपादक राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ के निधन का समाचार संगठन और पत्रकारिता जगत के लिए गहरी क्षति के रूप में सामने आया है।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
नेताओं ने कहा कि राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ ने अपने सशक्त और वैचारिक लेखन के माध्यम से संगठन की नीतियों और विचारों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ का जाना केवल एक संपादक का जाना नहीं, बल्कि विचारधारा के एक समर्पित प्रहरी का अवसान है। उनके शब्द और विचार लंबे समय तक प्रेरणा देते रहेंगे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik