ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 21, 2025 01:35 PM IST
  • Updated: November 21, 2025 01:35 PM IST
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

Cyclone Alert: चक्रवात का अलर्ट जारी, भारी बारिश और 55 किमी/घंटा तक की तेज़ हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार निकोबार द्वीपसमूह में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (07–20 सेंटीमीटर) होने का अनुमान है, जबकि अंडमान द्वीपसमूह में भी भारी बारिश (07–11 सेंटीमीटर) होने की संभावना जताई गई है।

24 और 25 नवंबर को 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, “24 और 25 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में एक या दो स्थानों पर तेज हवा (40–50 किलोमीटर प्रति घंटा) और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।” अंडमान सागर के ऊपर तूफानी मौसम और तेज हवा चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 35–45 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

23 नवंबर तक अंडमान सागर में मछुआरों को न जाने की सलाह
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के कारण समुद्र में स्थिति खराब रहने का अनुमान है। इसलिए मछुआरों को 23 नवंबर तकअंडमान सागर में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह पर ‘स्थानीय चेतावनी संकेत-3 जारी किया है।

चक्रवात के कारण उठेंगी ऊंची लहरें, पर्यटकों के लिए चेतावनी
ऊंची लहरें उठने के अनुमान के कारण प्रशासन ने नाव मालिकों, द्वीपवासियों और पर्यटकों को सलाह दी है कि वे अपनी नावों को अत्यधिक सावधानी से चलाएं और मनोरंजन गतिविधियां भी सावधानीपूर्वक करें। पर्यटकों और आम लोगों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है और स्थानीय प्रशासन के सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×