ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 18, 2026 04:15 PM IST
राज्य

बीच में अपना दो दिवसीय दौरा रद्द कर वापस अपने संसदीय क्षेत्र लौटी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा

देहरादून। दो दिवसीय देहरादून दौरे पर पहुंचीं उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा को अचानक अपना दौरा रद्द कर अपने संसदीय क्षेत्र लौटना पड़ा। दौरे के दुसरे दिन गुरूवार को उन्हें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सामूहिक बैठक में हिस्सा लेना था। लेकिन उन्हें सुबह अचानक हरियाणा में अपने संसदीय क्षेत्र लौटना पड़ा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि, पार्टी वरिष्ठ नेताओं की सामूहिक बैठक कुमारी शैलजा के साथ 17 जून देर शाम हो गई थी। लेकिन उनका कार्यक्रम गुरूवार को इसलिए चेंज हुआ है कि उनके लोकसभा क्षेत्र में एक बहुत बड़ी दुर्घटना घटी है। इस दुर्घटना में काफी लोगों के हताहत होने की जानकारी आई है। जब पार्टी प्रदेश प्रभारी को यह जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वह 17 जून को ही सभी बैठकों में शामिल होंगी। इसलिए जिस क्षेत्र में यह दुर्घटना घटी है, वहां के लिए कुमारी शैलजा देहरादून से सवेरे रवाना हो गई हैं।
गणेश गोदियाल ने कहा कि, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने देहरादून में सभी महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया, सभी महत्वपूर्ण व्यक्तियों से वार्ता की। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातें की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मजबूती को लेकर वन टू वन बातचीत करने के साथ-साथ सामूहिक मुलाकातें भी की। गोदियाल ने कहा कि, उनके साथ हुई बैठकों में मुख्य रूप से आने वाले चुनाव को लेकर कैंपेन से संबंधित रोड मैप को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×