ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 18, 2026 03:45 PM IST
अपराध

हादसे में घायल भाजपा नेता की उपचार के दौरान मौत,पत्नी की तहरीर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवालिकनगर में घर के बाहर गमलों में पानी डाल रहे भाजपा नेता विकास गोयल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।  पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े विकास गोयल शिवालिकनगर में एन कलस्टर में रहते थे। 14 जून को वह अपने घर के बाहर गार्डन में रखे गमलों में पानी डाल रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार गार्डन की तारबाड़ तोड़ते हुए अंदर आ घुसी और विकास गोयल को चपेट में ले लिया। अचानक तेज रफ्तार कार की टक्कर से विकास गोयल गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में नजदीक के ही उन्हें भूमानंद अस्पताल ले जाया गया. जहां नाजुक हालत देखते हुए डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।  बीते बुधवार को विकास गोयल की पत्नी श्वेता गोयल की ओर से आरोपी कार चालक के खिलाफ तहरीर दी गई। इस मामले में रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।


ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×