ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 26, 2026 12:32 PM IST
  • Updated: March 26, 2026 12:34 PM IST
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बार एसोसिएशन देहरादून की शिष्टाचार भेंट, न्यायिक सुधारों पर चर्चा

पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के समग्र विकास और न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयासों की सराहना की।

अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा न्यायिक व्यवस्था को पारदर्शी और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। साथ ही न्यायालय परिसरों में सुविधाओं के विस्तार, अधिवक्ताओं के हितों के संरक्षण और न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई।

बैठक के दौरान नई आपराधिक संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल का मानना है कि इन संहिताओं के लागू होने से न्याय प्रणाली अधिक त्वरित, सुदृढ़ और जनोन्मुखी बनेगी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न्यायिक अधोसंरचना के विकास, ई-कोर्ट प्रणाली को बढ़ावा देने, न्यायालयों के आधुनिकीकरण और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं और बार संगठनों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हो और आमजन को सुलभ एवं त्वरित न्याय मिल सके।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×