ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 31, 2026 05:30 PM IST
  • Updated: March 31, 2026 05:33 PM IST
उत्तराखंड

देहरादून फायरिंग कांड पर CM धामी सख्त: दो अधिकारी निलंबित, राज्यभर में सघन चेकिंग के आदेश

राजधानी देहरादून में हुए चर्चित फायरिंग कांड के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। इस घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है।

मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी एक्साइज इंस्पेक्टर शोबन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा राजपुर थाना क्षेत्र के कुठाल गेट चौकी इंचार्ज अशोक कुमार पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना एक नाइट क्लब में शराब पीने के बाद दो गुटों के बीच हुए विवाद से जुड़ी है, जो बाद में फायरिंग तक पहुंच गई। इस हिंसक झड़प में मुकेश जोशी की जान चली गई, जिससे पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए।

सीएम धामी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यभर में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सरकार के इस सख्त रुख को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×