पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निष्कासन का कार्य किया। पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली गार्डन, बटरफ्लाई फ्रेंडली गार्डन और बर्ड फ्रेंडली गार्डन) विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन (Beekeeping) की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित और चेयरमैन देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान के हरबर्टपुर शाखा के अजय कुमार सैनी मौजूद थे।
यह पहल न केवल जैविक शहद उत्पादन को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और बर्ड, बटरफ्लाई और बी-फ्रेंडली गार्डन जैसी हरित पहलों को भी प्रोत्साहित करेगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik