ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 05, 2026 01:05 PM IST
राज्य

सीएम धामी ने कैलास मानसरोवर यात्रा के पहले दल को किया रवाना

चंपावत । रविवार सुबह कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए टनकपुर पहुंचे 51 सदस्यीय प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले सीएम ने दर्शनार्थियों को संबोधित करते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि वे भगवान शिव से सुरक्षित यात्रा की मंगलकामना करता हैं। 140 करोड़ का देश और 49 लोगों को जाने का अवसर मिला है, यह शिव का आशीर्वाद है। उन्हांेने कहा कि पहले दल को यहां से रवाना करना उनकस प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि भगवान भोलेनाथ के चरणों में नतमस्तक होने का सौभाग्य मिला है।
उन्होंने कहा कि आप वहां क्षेत्र में भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार भी आप अपने-अपने क्षेत्र में जरूर करें। इस दौरान उन्होंने जातियों से धारचूला में स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील भी की।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दे रे हैं। उसी तरह से आप भी वहां के स्थानीय उत्पाद खरीद कर वहां के स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित करें। सीएम धामी ने कहा कि
वह कैलाश मानसरोवर यात्रा के दर्शन को जा रहे हैं तो वहां से वापस लौटकर वह अपने-अपने राज्यों में जब जाएंगे तो उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर बनकर जाएंगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×