ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 16, 2026 01:10 PM IST
अपराध

रिश्वत लेते सिविल कोर्ट का कर्मचारी गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। गुरूवार को सतर्कता (विजिलेंस) टीम ने  सिविल न्यायालय बाजपुर में कार्रवाई करते हुए दीवानी नाजिर शाखा में तैनात ओम बाबू नामक कर्मचारी को 3,500 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता शाहिद पुत्र शाहिद, निवासी वार्ड नंबर-2, बाजपुर ने विजिलेंस से शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार, चेक बाउंस के एक मामले में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो चुका था।
आरोप है कि केस समाप्त कराने की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर कर्मचारी ने 3,500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।कार्रवाई के दौरान न्यायालय परिसर में कुछ अधिवक्ताओं ने विजिलेंस टीम से कार्रवाई की जानकारी मांगी। इस दौरान कहासुनी होने पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को शांत कराया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×