देहरादून। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और शबद कीर्तन में भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा के पदाधिकारियों से भेंट की और उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने संगतों के बीच लंगर सेवा में भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने गुरु तेग बहादुर साहिब जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि धर्म, मानवीय मूल्य और सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में उनका स्थान अद्वितीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी ने प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया, और उनके बलिदान से हमें आपसी एकता और सद्भाव की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुगम बनाने के लिए गोविंदघाट–हेमकुंड रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के लाभ सिख समाज तक पहुंचाए जा रहे हैं।
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह साहनी, सचिव राजिंदर पाल सिंह चंडोक और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी उपस्थित रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik