ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 13, 2025 03:51 PM IST
उत्तराखंड

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनसमस्याओं पर गंभीरता से की सुनवाई

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड तथा हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याएं रखी गईं, जिन पर उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×