ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 03, 2025 12:53 PM IST
उत्तर प्रदेश

"रेलवे CBT परीक्षा में नकल, संदिग्ध सॉल्वर गिरफ्तार, हरियाणा से जुड़े तार"

रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) में बड़ी सेंधमारी सामने आई है। मंगलवार को पटेल नगर थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए एक संदिग्ध सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया, जिसके तार हरियाणा से जुड़े होने का खुलासा हुआ।

पकड़े गए शख्स को पूछताछ के लिए पटेल नगर थाना ले जाया गया, जहां देर रात तक उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी से पूछताछ कर उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि नकल गिरोह प्रश्नपत्र और उत्तरों के आदान-प्रदान के लिए किसी निजी मैसेजिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहा था। सीओ सदर अंकित कंडारी ने कहा कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और आरोपी से जुड़े लिंक खंगाले जा रहे हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×