उत्तराखंड में 15 दिसंबर से शराब महंगी!
उत्तराखंड में शराब पीने वालों के लिए 15 दिसंबर से एक और बड़ा झटका है। राज्य सरकार ने आबकारी नीति 2025-26 में संशोधन करते हुए एक्साइज ड्यूटी पर 12% वैट (मूल्य वर्धित कर) फिर से लागू किया है। इसके बाद शराब की कीमतें प्रति बोतल 40 से 100 रुपये तक बढ़ जाएंगी।
कीमतों में बदलाव का विवरण:
कंट्री मेड अंग्रेजी शराब: पव्वे पर 10 रुपये और बोतल पर 40 रुपये का इजाफा
इम्पोर्टेड अंग्रेजी शराब: बोतलों के दाम 100 रुपये तक बढ़ेंगे
आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि नई दरों को पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए टाइम-लाइन तय की गई है। विभाग को नई दरें लागू करने के लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है।
पहले एक्साइज ड्यूटी से वैट को हटाया गया था ताकि उत्तराखंड की नीति पड़ोसी राज्यों के मुकाबले प्रतिस्पर्धी बने और अवैध शराब की तस्करी पर नियंत्रण रहे। लेकिन वित्त विभाग की आपत्ति के बाद यह कदम वापस लिया गया।
उत्तराखंड में पहले से ही शराब के दाम हिमाचल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुकाबले ज्यादा हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik