ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 17, 2026 03:53 PM IST
  • Updated: March 17, 2026 03:56 PM IST
उत्तराखंड

चार धाम यात्रा 2026: बद्री-केदार मंदिर समिति की तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार धाम

देवभूमि उत्तराखंड में आस्था का सबसे बड़ा पर्व मानी जाने वाली चार धाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां अब पूरी तरह से मुकम्मल हो चुकी हैं। श्री बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए हैं।

मंगलवार को कैनाल रोड स्थित मेविलास होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है।उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए धामों में सुविधाओं का विस्तार किया गया है, ताकि किसी भी यात्री को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रा मार्ग, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

बीकेटीसी ने इस बार यात्रा को आधुनिक व्यवस्थाओं और बेहतर प्रबंधन के साथ जोड़ने का प्रयास किया है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ सुविधाजनक यात्रा का लाभ भी मिल सके।चार धाम यात्रा हर साल देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का प्रतीक होती है। ऐसे में इस बार की तैयारियां यह संकेत दे रही हैं कि 2026 की यात्रा पहले से कहीं अधिक भव्य और सुव्यवस्थित होने वाली है।

 अब देवभूमि एक बार फिर तैयार है अपने द्वार खोलने के लिए—जहां आस्था, विश्वास और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×