जनपद चमोली और आसपास के क्षेत्रों में हाल के दिनों में भालू और गुलदार के जानलेवा हमलों के बढ़ते मामले को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री सुबोध उनियाल ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे मानव–वन्यजीव संघर्ष पर गंभीरता से चर्चा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता की जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की गश्त को और अधिक सुदृढ़ एवं नियमित करने, संवेदनशील और उच्च जोखिम वाले इलाकों में अतिरिक्त वन सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही, मानव पर हमला करने वाले भालू, गुलदार सहित अन्य हिंसक वन्यजीवों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार चिह्नित कर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
मंत्री ने ग्रामीण इलाकों में नागरिक सुरक्षा के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत एवं सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने CAMPA मद से ₹50 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक (CWLW) को आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।
सुबोध उनियाल ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस गंभीर विषय को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik