ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 25, 2025 02:21 PM IST
उत्तराखंड

"कार दुर्घटना में वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, दंपत्ति की हालत गंभीर"

पिथौरागढ़–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चितई के समीप कालीधार क्षेत्र में शुक्रवार को गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। दो कारों के बीच तेज टक्कर के बाद एक वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे कार में बैठे दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस व एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई के कारण दोनों की जान बचाई जा सकी।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार मारुति स्विफ्ट (UK 04 AE 0754) और मारुति K10 (UP 32 DK 6325) आमने-सामने टकरा गईं। K10 कार बाड़ेछीना से अल्मोड़ा की ओर जा रही थी और टक्कर के बाद खाई में लुढ़ककर एक पेड़ में अटक गई।

कार में सफर कर रहे हल्द्वानी आरटीओ रोड निवासी मोहन सिंह नेगी (58) और उनकी पत्नी राधिका नेगी (52) को स्थानीय लोगों ने बचाया। इसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में उपनिरीक्षक पंकज सिंह, कांस्टेबल रवि भारद्वाज, राकेश जुकारिया, हरीश पांडे, कुलदीप, कैलाश राम और रंजीत सहित स्थानीय नागरिकों ने अहम भूमिका निभाई।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×