ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 13, 2025 02:51 PM IST
उत्तराखंड

कुंभ नगरी में चला बुलडोजर: धामी सरकार ने सरकारी ज़मीन से हटाए अवैध कब्जे, एक्शन मोड में प्रशासन

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान एक बार फिर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्यभर में प्रशासनिक टीमें सक्रिय हो गई हैं। इसी क्रम में हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र में प्रशासन ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाते हुए लालजीवाला क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि कुंभ क्षेत्र में जहां परंपरागत रूप से अखाड़ों को भूमि आवंटित की जाती है, वहां बड़ी संख्या में अवैध कब्जे पाए गए थे। चेतावनी के बावजूद कब्जाधारियों ने भूमि खाली नहीं की, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

डीएम ने कहा कि शासन के आदेशानुसार सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज कर दी गई है। सभी कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है कि वे स्वेच्छा से जमीन खाली करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, कुंभ क्षेत्र की कुछ भूमि पर वर्षों से अवैध बसावट की गई थी, जो हर कुंभ में अखाड़ों को आवंटित की जाती रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी सूरत में सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अब तक राज्यभर में 9500 एकड़ से अधिक भूमि कब्जामुक्त कराई जा चुकी है और यह अभियान अब और सख्ती से जारी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×