भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के हरीनगर, खेलागाड़ा, मज्यूली, पहाड़पानी, शिलालेख सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी प्रमुख समस्याएं रखीं।
विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन पर ही तत्काल निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत चल रहे पेयजल लाइनों के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए।
इसी तरह PWD और PMGSY विभाग के अधिकारियों को भी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।
विधायक कैड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाएं गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, इसके लिए वे लगातार फील्ड में रहकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों तक सीधे पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik