नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी सामने आते ही गुरुवार को भवाली में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हिंदूवादी संगठनों ने इसे लेकर कोतवाली का घेराव किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए बाजार बंद कराया।
हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि मुरादाबाद से आए युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत काम किया। संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सड़कों पर उतरे और नारेबाजी करते हुए व्यापारियों से बाजार बंद करने का आग्रह किया, जिससे धीरे-धीरे अधिकांश दुकानों के शटर गिर गए।
एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि बीते दिन अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक नाबालिग किशोरी गर्भवती है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी साहिल टैक्सी चालक है, जबकि उसके पिता टेलर मास्टर का कार्य करते हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik