भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में 41 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात की। संगठन ने पहले 13 दिसंबर को किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासन की सक्रियता और सरकार के आमंत्रण पर प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से विस्तृत वार्ता की।
चौधरी संजीव तोमर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बैठक के दौरान सरकार को 31 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा गया।
मुख्य मांगों में शामिल हैं:
गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।
किसानों का बकाया भुगतान जल्द किया जाए।
इकबाल शुगर मिल का लंबित भुगतान तुरंत कराया जाए।
जंगली जानवरों और हाथियों से नष्ट फसल का मुआवजा दिया जाए।
किसानों पर हमले में घायल या मृत लोगों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
बरसात में नदियों द्वारा कटान से हुई फसल क्षति का मुआवजा मिले।
उत्तराखंड में पिछले 10 वर्ष से रह रहे नागरिकों को राज्य की नागरिकता प्रदान की जाए।
पहाड़ी किसानों को कृषि यंत्र निशुल्क दिए जाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार ज्ञापन की प्वाइंट-टू-प्वाइंट समीक्षा करके समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इकबालपुर नहर में पानी छोड़ा जाएगा और किसानों से जुड़े मुद्दों पर तेज़ी से कार्रवाई की जाएगी।
वार्ता में राष्ट्रीय प्रतिनिधि पवन त्यागी, राष्ट्रीय सचिव तालीब हसन, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, युवा विंग अध्यक्ष अंकित चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास वालिया सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik