ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 30, 2025 08:04 PM IST
राष्ट्रीय

नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण को पहुंचे कदली वृक्ष

अल्मोड़ा। नगर में ऐतिहासिक नंदा देवी मेले की धूम मची हुई है। शनिवार को नंदा सुनंदा की मूर्तियों के निर्माण के लिए कदली वृक्षों को दुलागांव से लाकर मंदिर परिसर में प्रतिष्ठापित किया गया।
शनिवार सुबह दुलागांव से श्रद्धालु कदली वृक्षों को लेकर पहुंचे। शोभायात्रा के साथ नगर की ओर प्रस्थान किया। कदली वृक्षों को नंदा देवी मंदिर परिसर में पहुंचाने से पूर्व चंद वंशजों की आराध्य ड्योढ़ी पोखर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए वृक्षों को मंदिर तक पहुंचाया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तों ने कदली वृक्षों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने मां नन्दा सुनन्दा के जयकारों के साथ जगह-जगह नारियल, फल-फूल एवं धूप-दीप से पूजा की। अपने-अपने घरों और दुकानों के बाहर दीप प्रज्वलित कर मां का स्वागत किया। मंदिर परिसर में पहुंचने पर विधिविधान से विशेष पूजा-अर्चना की गई और भक्तों को दर्शन कराए गए। यहां नगर निगम महापौर अजय वर्मा, समिति के सचिव मनोज सनवाल, मेला सह संयोजक रवि गोयल, व्यवस्थापक अनूप साह, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक व कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, मुख्य संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, अमित साह मोनू, अमरनाथ नेगी, अमरनाथ सिंह नेगी, कपिल मल्होत्रा, कुलदीप मेर, अभिषेक जोशी, मनोज भंडारी मंटू, धन सिंह मेहता, जीवन नाथ वर्मा, राजेंद्र बिष्ट, हरीश भंडारी, हितेश वर्मा, जगत तिवारी, आशीष बिष्ट, दया कृष्ण परगाई, नमन बिष्ट, पंकज परगाई, आदित्य बिष्ट, पार्षद ज्योति साह, निर्मला जोशी, शोभा जोशी धीरेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र कुमार, रवि कन्नौजिया, प्रकाश रावत आदि रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×