उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। जिला प्रशासन के अनुसार भूकंप का समय सुबह 7 बजकर 48 मिनट 37 सेकंड दर्ज किया गया।
भूकंप का केंद्र 30.05 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.05 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर रही। हल्के झटकों के चलते कुछ देर के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि किसी तरह की अफरातफरी की स्थिति नहीं बनी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप के बाद प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जिले के किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार रखी गई हैं। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें।
जिले की सभी तहसीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में भूकंप से किसी भी प्रकार की क्षति की पुष्टि नहीं हुई है। किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को देने के निर्देश दिए गए हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik