हल्द्वानी के हीरानगर वार्ड संख्या-17 में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की जेसीबी पर पथराव का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग की भूमि पर शौचालय निर्माण प्रस्तावित है। इसी के तहत राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची थी।
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने नगर निगम की जेसीबी पर पत्थर फेंक दिए, जिससे मशीन का शीशा टूट गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके चलते फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई स्थगित कर दी गई है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik