ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 02, 2026 05:33 PM IST
अपराध

शॉर्ट सर्किट से टेलर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

टिहरी। देर रात नगर पालिका चंबा क्षेत्र में एक टेलर की दुकान में शाट सर्किट के चलते आग लग गई। जिसमें दुकान के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों में नहीं फैली, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
शुक्रवार देर रात चंबा-गुल्डी रोड स्थित कोठारी टेलर की दुकान में अचानक आग लग गई। रात्रि गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने जब दुकान से धुआं निकलता देखा, तो उन्होंने दुकान के मालिक विजेंद्र कोठारी को सूचना दी।
दुकान स्वामी के मौके पर पहुंचने पर शटर खोला गया तो दुकान में आग लगी थी। जिसे पुलिस व स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बुझा दिया।
विजेंद्र कोठारी ने बताया कि शादियों का सीजन चल रहा है। दुकान में शादियों के सिले कपड़े रखे थे। जिसमें 200 सूट दुल्हनों व उनके परिजनों की महंगी साड़ियां और कपड़े थे। जो जल कर खाक हो गए। बताया कि लगभग दस लाख का नुकसान हुआ है।चंबा थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि प्रथम दृष्टतया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। बिजली का बोर्ड, तारे और ऊपर का सिलिंग फैन चालू मिला है। साथ ही दुकान में रखे कपड़े व फर्नीचर जल गया है।गनीमत यह रही कि आग फैली नहीं और समय रहते बुझा दी गई। नहीं तो आसपास की दुकानों में आग फैलने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×