ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 24, 2025 03:24 PM IST
उत्तराखंड

उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में भीषण सड़क हादसा, राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के टिहरी जिले में नरेंद्रनगर के निकट स्थित कुंजापुरी मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गुजरात से आए श्रद्धालुओं से भरी एक बस नियंत्रण खोने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 28 यात्री सवार थे, जो मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे।

सूचना मिलते ही टिहरी जिलाधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में पाँच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल होने की आशंका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×