ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 15, 2026 02:41 PM IST
अपराध

गांजा तस्करी में 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

नैनीताल। नशा कारोबार में लिप्त दो महिलाओं सहित पांच लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 7.553 किलो गांजा बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा नशा कारोबार के खिलाफ ताबतोड़ कार्यवाही करते हुए दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 7.553 किलो गांजा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने गुल्लरघटृी क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी एवं चेकिंग अभियान’ चलाया। जिसमें आरोपी कामेश त्यागी’ के घर की तलाशी लेने पर उसके कमरे से 800 ग्राम अवैध गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं गांजे की पुड़िया बनाने में प्रयुक्त पन्नियां बरामद हुईं। कामेश त्यागी को गांजे की पुड़िया बनाते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी विजय सागर’ के कमरे की तलाशी लेने पर उसके कमरे से 465 ग्राम गांजा बरामद किया गया। भरत उर्फ बब्लू के घर की तलाशी में उसके कमरे से 975 ग्राम गांजा एवं पन्नियां’ बरामद हुईं। आजिम के घर पर दबिश दी गई, जहां उसकी पत्नी नाजिया’ गांजे की पुड़िया बनाते हुए मिली। उसके कब्जे से कुल 3.798 किलोग्राम अवैध गांजा एवं पन्नियां बरामद की गईं। वहीं नगमा के कब्जे से 1.405 किलोग्राम गांजा एवं पुड़िया’ बनाने में प्रयुक्त पन्नियां बरामद की गईं है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×