ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 25, 2025 01:38 PM IST
  • Updated: November 25, 2025 01:38 PM IST
उत्तराखंड

"रुड़की में युवाओं का उत्साह चरम पर: बीएसआई ग्रुप में आज विशाल रक्तदान शिविर, नुक्कड़ नाटक ने बढ़ाई जागरूकता"

बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, संचालित रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट में आज 25 नवंबर 2025 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त प्रयास से आयोजित हो रहा है।

रक्तदान के महत्व को समझाने और लोगों को प्रेरित करने के लिए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रुड़की शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। छात्रों की टीम ने जागरूकता फैलाते हुए लोगों से रक्तदान को जीवनदायी सेवा के रूप में अपनाने की अपील की।

संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय कई वर्षों से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करता आ रहा है। उन्होंने कहा, “हम सबको मिलकर रक्तदान करके मानव सेवा में योगदान देना चाहिए।”

संस्थान की कोषाध्यक्ष सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि बीएसआई महाविद्यालय पिछले 20–22 वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित करता आ रहा है। इस वर्ष यह शिविर महाविद्यालय की प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्रीमती रेखा रानी शर्मा की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इसमें शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और सभी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सराहते हुए इसे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।

रक्तदान शिविर की संयोजिकाएँ श्रीमती रुचि सिंह और शाहीन ने बताया कि रक्तदान का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा। इच्छुक व्यक्ति शिविर स्थल पर आकर रक्तदान कर सकते हैं।

नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वालों में बीए पाठ्यक्रम की शिफा, अलीशा, नसरीन, समरीन, बिलाल अहमद, मोहम्मद अफान, पायल (बीसीए), सुधांशु, दिव्या (बीकॉम), अकलत, कुमारी महक, मोहम्मद अदनान (बी फार्मा) सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियाँ दीं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×