ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 26, 2026 04:12 PM IST
अपराध

पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

उधमसिंहनगर। रुद्रपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते लालपुर चैकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके में बीती शाम एक 17 वर्षीय युवक विक्रांत बागी को नजदीक से गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, विक्रांत का किच्छा क्षेत्र के सैजनी गांव निवासी एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बीती शाम कहासुनी बढ़ने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर तमंचे से फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया। गोली लगने से घायल विक्रांत को परिजन पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे हल्द्वानी रेफर किया गया।
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और परिचितों में आक्रोश फैल गया। अस्पताल परिसर में स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×