देहरादून। पुलिस ने टिहरी क्षेत्र से 31 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 9 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाही की है। गिरफ्तार युवक की पहचान गौतम (26) पुत्र कलीराम, निवासी गली नंबर-5, शांति नगर, भरत मंदिर स्कूल के पास, ऋषिकेश, जिला देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 31 ग्राम स्मैक बरामद की।ई की जा रही है। इसी क्रम में 13 अक्तूबर की रात ऑपरेशन प्रहार के तहत बीपुरम चैकी क्षेत्र में खाड़खाला के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा गया।पुलिस ने बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कोतवाली नई टिहरी में मुकदमा संख्या 40/2026 दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik