ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 17, 2026 03:21 PM IST
अपराध

मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती,तलाश जारी

देहरादून। गणेश जी की मूर्ति विसर्जन करने गये परिवार की नाबालिग बेटी गंगा के तेज बहाव में बह गयी। परिवार वालों व अन्य लोगों ने युवती की गंगा में तलाश शुरू की लेकिन समय लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
गुरूवार सुबह डोईवाला के केशवपुरी बस्ती में राकेश साहनी का परिवार मूर्ति विसर्जन करने के लिए हरिद्वार पहुंचा। इस दौरान महिलाएं व बच्चे डीजे की धुन में नाच रहे थे। क्षेत्रवासियों ने ट्रेक्टर ट्राली से मूर्ति उतारकर उसको विसर्जन के लिए लेकर चले इसी दौरान क्षेत्र की महिलाएं व बच्चे गंगा में नहाने के लिए चले गये। नहाते हुए ही प्रीति गंगा के तेज बहाव में बह गयी। प्रीति के गंगा में बहने से वहां पर कोहराम मच गया और आनन फानन में क्षेत्र के लोगों ने अपने आपको रस्सियों से बांध कर युवती की तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। परिवार वालों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जल पुलिस की मदद से युवती की तलाश शुरू कर दी। फिल्हाल युवती का कुछ पता नही चल पाया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×