ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 19, 2026 03:43 PM IST
अपराध

गोली लगने से युवती घायल,पुलिस कर रही मामले की जांच

हरिद्वार। बीती रात मायापुर क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में लिव-इन में रह रही एक युवती को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावर युवती के पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे। गोली चलाने के दौरान युवती सामने आ गई और गोली उसे लग गई। घायल युवती का उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने युवती की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार केशर नाम की युवती हरिद्वार के खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है। वह मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में अंश नाम के युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। शुक्रवार रात कुछ युवक अंश को निशाना बनाने के इरादे से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने अंश पर गोली चलाई, इसी दौरान केशर बीच में आ गई और गोली उसे लग गई। युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अंश के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×