ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 04, 2026 04:13 PM IST
अपराध

युवक की संदिग्ध हालत में मौत,कुछ ही दिन पहले हुआ था विवाह

उधम सिंह नगर। क्षेत्र के पहाड़ी बसगर गांव निवासी 37 वर्षीय मुकेश क्वाराली पुत्र स्व. जीवन सिंह की  सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी के महज सात दिन बाद हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
स्वजन के अनुसार मुकेश सितारगंज स्थित सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। वह रोज की तरह  सुबह ड्यूटी पर जाने वाले थे। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर स्वजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर अचेत अवस्था में पडे मिले।
काफी प्रयास के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई। बताया गया कि मुकेश का विवाह 25 जून को रामनगर निवासी रुचि के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति की अचानक मृत्यु से नई नवेली दुल्हन पर दुखों का पहाड टूट पडा। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।मुकेश परिवार के इकलौते पुत्र थे। उनकी दो बहनें हैं। उनके पिता स्व. जीवन सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। बेटे की असमय मृत्यु से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×