ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 05, 2026 04:47 PM IST
अपराध

युवक ने लगाए बंधक बनाकर अमानवीय यातनाएं देने के आरोप, मामला दर्ज कर पुलिस ने की जांच शुरू

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में जाखन कैनाल रोड निवासी एक युवक ने कुछ युवकों पर  अपहरण, बंधक बनाकर अमानवीय यातनाएं देने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीडित आजाद सिंह आजाद रावत द्वारा  पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, तीन जुलाई की शाम करीब आठ बजे लालपुल, पटेलनगर के पास आजाद सिंह पैदल जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तेज रफ्तार एक्टिवा चला रहे अंकुर वाल्मीकि ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों पक्ष सड़क पर गिर गए, लेकिन आरोप है कि इसके बाद अंकुर और उसका साथी साहिल आक्रामक हो गए। दोनों ने कथित रूप से पीड़ित के साथ गाली-गलौज, मारपीट और दांतों से काटने जैसी हरकत की।पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद दोनों उसे जबरन निरंजनपुर फल मंडी स्थित दुकान नंबर 106 में ले गए, जहां पूरी रात उसे बंधक बनाकर रखा गया। तहरीर में दावा किया गया है कि दुकान के भीतर उसके साथ बेहद क्रूर व्यवहार किया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर उसे बिजली का करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से प्रताड़ित किया और गंभीर रूप से घायल किया। इतना ही नहीं, पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके गुप्तांग में पेचकस घुसाकर उसे असहनीय यातनाएं दी गईं। इस दौरान आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी भी देते रहे।तहरीर के मुताबिक, पीड़ित को रात करीब तीन बजे तक दुकान में बंद रखा गया। इसी बीच जब आरोपी किसी काम में बाहर व्यस्त हुए तो वह मौका पाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद उसने परिजनों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पटेलनगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अंकुर वाल्मीकि और साहिल पुत्र ताहिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर में लगाए गए गंभीर आरोपों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। चिकित्सीय रिपोर्ट, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×