हल्द्वानी। शनिवार को गर्दन के दर्द का इलाज कराने हकीम के पास पहुंची महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिथौरागढ़ निवासी रामचंद्र वर्तमान में दमुवाढूंगा क्षेत्र में रहते हैं और निजी नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी मीनाक्षी की गर्दन में पिछले चार-पांच माह से दर्द था। उसका सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था।शनिवार को लोगों के कहने पर वह पत्नी को कालाढूंगी रोड स्थित एक हकीम के पास इलाज के लिए लेकर पहुंचे। रामचंद्र के अनुसार, हकीम ने पहले मीनाक्षी की गर्दन की मालिश की। इसके बाद उसकी गर्दन को जोर से हिला दिया। आरोप है कि इसके बाद मीनाक्षी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मीनाक्षी अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गई हैं। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik