ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 24, 2026 12:54 PM IST
अपराध

खाई में गिरकर महिला की मौत

अल्मोडा। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे औलिया गांव की महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर देर शाम तक बामुश्किल शव को खाई से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह औलिया गांव निवासी बचुली देवी (48) मवेशियों को लेकर गांव से सटे जंगल की ओर रवाना हुई। दोपहर में महिला का पति गोधन सिंह कार्य से लौटकर घर पहुंचा। काफि इंतजार के बाद भी पत्नी के न लौटने से वह चिंतित हो उठा। महिला के जंगल से न लौटने की सूचना से हड़कंप मच गया। गांव के लोगों को साथ लेकर पत्नी की खोजबीन शुरू की‌।सूचना पर एसडीआरएफ छड़ा ईकाई व प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। महिला की तलाश शुरू की गई। काफि देर खोजबीन के बाद महिला करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में बेसुध देखी गई। एसडीआरएफ ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तीखी चट्टानों से होते हुए एसडीआरएफ के जवान खाई में उतरे पर तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल महिला के शव को मुख्य सड़क तक पहुंचाया जा सका। घटना से गांव में मातम पसर गया है जबकि स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
प्रशासन की टीम ने पंचनामे की कार्रवाई कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान एसडीआरएफ के एएसआई महिपाल सिंह, प्रदीप पंवार, गणेश मेहरा, कमल जोशी, अमित टम्टा, नवीन पांडेय, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×