ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 27, 2026 11:40 AM IST
अपराध

बस के कुचलने से महिला की मौत

चमोली। ं एक बस ने चारधाम यात्रा पर आई के महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। महिला के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को सीज कर दिया है।
महिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, जो कि दिनांक 15 मई 2026 को गाजीपुर से चारधाम यात्रा के लिए घर से निकली थी। ऋषिकेश पहुंचकर बस नंबर यूके 11पीए 4040 से चारधाम यात्रा के लिए निकली थीं।उक्त संबंध में पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। बस चालक व बस को कब्जे पुलिस लिया गया है। जिस बस से घटना हुई उसमें गुजरात की सवारी सवार थीं, जिन्हें अन्य बस से बदरीनाथ धा रवाना किया गया।

मृतक नाम पता राजकुमारी पत्नी शशिकांत शर्मा निवासी ग्राम और पोस्ट पचोखरा थाना दिलदारनगर तहसील जमानिया जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश उम्र 67 वर्ष है। चालक का नाम मितेश कुमार मोदी पुत्र बृजलाल निवासी 20 सुरमे बंग्ला गांधीनगर वीजापुर मेहसाना गुजरात है।



ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×