ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 28, 2026 02:27 PM IST
अपराध

एटीएम से चोरी किए गए सामान के साथ महिला गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सुनीता शर्मा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, शाखा एस्ले हॉल देहरादून के द्वारा कोतवाली नगर पर आकर तहरीर दी कि चोर द्वारा बैंक के बाहर एटीएम में लगे एयर कंडीशनर आउटडोर तथा यूनिट कॉपर वायर चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधीनस्थों को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगोें को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। घटना के खुलासे तथा गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसीध्पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर घटना को अंजाम देने वाली एक महिला को कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसका पूर्व में भी चोरी के अन्य मुकदमों में जेल जाना प्रकाश में आया है। पूछताछ में उसने अपना नाम ललिता देवी पत्नी लुटकुन साहनी निवासी आजाद कॉलोनी गोविंदगढ़ थाना केंट बताया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×