ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 29, 2026 11:59 AM IST
अपराध

महिला ने शौहर पर लगाया मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

हरिद्वार। ​रुड़की मे एक महिला ने अपने शौहर और उसके साथी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसका शौहर लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार पीड़िता का शौहर  देर रात उसे घुमाने के बहाने घर से बाहर लेकर गया था। पीड़िता का आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की है।  महिला का आरोप है कि मौके पर मौजूद शौहर के साथी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इतना ही नहीं बल्कि पीड़िता ने अपनी सास के खिलाफ भी मोर्चा खोला है। उसका कहना है कि उसकी सास अपने बेटे का दूसरा निकाह कराने की साजिश रच रही है, जिसके चलते उसे रास्ते से हटाने की कोशिश की जा रही है।  महिला के साथ पूर्व में हुई मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि एक शख्स महिला को पीट रहा है। यह वीडियो साबित करता है कि जुल्म का यह सिलसिला कई दिन से चला आ रहा है।
 ​महिला ने गंगनहर कोतवाली प्रभारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया कि उसे अपनी जान का खतरा है। शौहर उस पर झूठे आरोप लगाकर उसे बदनाम करने और घर से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है। ​महिला की इस गंभीर शिकायत के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची है। पुलिस अब रात में हुई घटना के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही गोली चलाने की धमकी के आरोपी और शौहर की भूमिका की जांच की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×