ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 27, 2026 02:20 PM IST
राज्य

गंगा सहित प्रमुख्य नदियों का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी

ऋषिकेश। पहाड़ों पर लगातार भारी बारिश के चलत गंगा उफान पर है।  ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर जा चुका है। जल पुलिस ऋषिकेश घाट पर लगातार अनाउंसमेंट के जरिए श्रद्धालुओं को सचेत कर रही है। वहीं, भारी बारिश के बीच अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर निर्धारित वार्निंग लेवल से ऊपर पहुंच गया है। रविवार सुबह 10 बजे प्राप्त सूचना के अनुसार अलकनंदा नदी का जलस्तर 626.100 मीटर, जबकि मंदाकिनी नदी का जलस्तर 625.100 मीटर दर्ज किया गया।
दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे बसे क्षेत्रों और संवेदनशील इलाको में ंप्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर एवं अन्य माध्यमों से लोगों को नदी के समीप न जाने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थान की ओर जाने की अपील की गयी है। वहीं, संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को भी सतर्क रखा गया है। इस संबध में रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भारी बारिश के चलते दोनों नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने नदी किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से नदी के आसपास न जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोग तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों का पालन करें। भारी बारिश के बाद नदी के किनारे वाले इलाको में खतरा बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए डीईओसी रुद्रप्रयाग अलर्ट मोड पर है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी दी जा रही है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान खासकर पहाड़ी इलाकों में लोगों से सफर न करने की अपील की है। क्योंकि भारी बारिश में पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जितना हो सके पहाड़ों पर सफर करने से बचें।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×