ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 23, 2026 04:58 PM IST
उत्तराखंड

खाई में गिरा वाहन, आठ के मारे जाने की सूचना

टिहरी। गुरूवार को चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में आठ लोग सवार थे। इस दौरान आठों की मौके पर मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग घनसाली नैलचामी के थौलधार गांव के थे जो किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने हरिद्वार गए थे और वापस आ रहे थे।
 उत्तराखंड के टिहरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां चंबा क्षेत्र में चंबादृकोटी मार्ग पर नैल के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है तो 2 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक, यूटिलिटी वाहन  ऋषिकेश से घनसाली जा रहा था. तभी चंबा-कोटी मार्ग पर नैल के पास वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। टिहरी एसएसपी श्वेता चौबे की मानें तो सभी हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर वापस लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में 9 से 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से 8 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि, 2 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। वहीं, इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए. उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×