ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 11, 2026 04:23 PM IST
  • Updated: February 11, 2026 04:26 PM IST
उत्तराखंड

12 से 15 फरवरी तक मौसम रहेगा शुष्क, 16 को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

नैनीताल। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 12 फरवरी से प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे खासतौर पर मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगेगा।

पर्वतीय क्षेत्रों में चटक धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

मैदानी जिलों में सुबह कोहरा, दिन में खिलेगी धूप

बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे हल्की ठंड बनी रह सकती है।

हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से मौसम सुहावना हो जाएगा। 

तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 से 15 फरवरी तक पूरे प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा। इस दौरान मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में धूप खिलने से ठंड का असर कम पड़ेगा।

16 फरवरी को फिर बदल सकता है मौसम

पूर्वानुमान के अनुसार 16 फरवरी को मौसम फिर करवट ले सकता है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

फिलहाल अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेशवासियों को साफ आसमान और खिली धूप के साथ संतुलित मौसम का आनंद मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×